आगर मालवा 8 सरपंचों ने भाजपा की सदस्यता ली

0


आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी की रीती नीति से प्रभावित होकर एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष चितामण राठौर,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान क्षेत्र के विधायक मधु गेहलोत के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त कर

देवीसिंह सरपंच ग्राम पंचायत दाबडिया, मोहनसिंह सरपंच ग्राम पंचायत रापडी, कृपाल सिंह सरपंच ग्राम पंचायत मंगवालिया, मोहनसिंह सरपंच ग्राम पंचायत कांकरिया, सुंदरलाल सरपंच ग्राम पंचायत पांचारुडी, नारायण सिंह ग्राम पंचायत परसुडी, देवीसिंह ग्राम पंचायत लाला, अशोक कुमार मालवीय ग्राम पंचायत मालाखेड़ी आदि ने जिला कार्यालय पर उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी का पुष्पमाला से स्वागत विधायक मधु गेहलोत ने किया । इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ओम मालवीय, श्यामसिंह परिहार,नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल,मंडल अध्यक्ष सुरजसिंह परिहार, भुपेन्द्र सिंह दरबार, प्रेम यादव, कालुसिंह चौहान, करणसिंह सौंती,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह चौहान, सुंदर यादव, अशोक प्रजापत,आदि उपस्थित थे।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.