विकासखंड स्तरीय पुस्तक मेले का शुभारंभ

0

विकासखंड स्तरीय पुस्तक मेले का शुभारंभ
आगर-मालवा, 24 जून/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोहर सिंह चौहान, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक दीपक नारायण उपाध्याय, एवं संस्था प्राचार्य श्रीमती शहाना कुरेशी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। सर्वप्रथम अतिथिओं द्वारा मां शारदे का विधिवत् पूजन किया गया। तत्पश्चात् मेले में उपस्थित पुस्तक विक्रेता भंडारी आफसेट एवं स्टेशनरी एवं अग्रवाल स्टेशनरी का तिलक एवं पुष्पाहार से अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर बीएसी अनिल सोनी, शरद परमार, उत्कृष्ट विद्यालय के एन. के. कारपेंटर, जयप्रकाश ननवाना, शरद बंसिया, सोनारसिंह भिलाला, श्रीमती अश्विनी चौहान, श्याम श्रीवास्तव, श्रीराम शर्मा, आर पी सूर्यवंशी, रिंकू कुमार जैन आदि शिक्षक गण एवं अनेक अभिभावक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.