सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल के तनोडिया में, पुर्व चेयरमैन ने दिलाई कई लोगों को सदस्यता

0
Bjp

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल के तनोडिया में, पुर्व चेयरमैन ने दिलाई कई लोगों को सदस्यता


आगर मालवा। शुक्रवार को शाम को ग्रामीण मंडल के तनोडिया में संगठन पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान को लेकर दुकान दुकान पर जाकर सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान पुर्व चेयरमैन विनोद गोठिया ने भागीदारी की और कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई व कार्यकर्ता बंधुओं को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक भाजपा की रीत-नीति से जोड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर पुर्व चेयरमैन विनोद गोठिया ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और जनकल्याणकारी उद्देश्यों को लेकर पार्टी काम करती है।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, जिला प्रभारी सोनु गेहलोत,जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, भेरुसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव, राहुल आंजना,महेश मित्तल, डॉ राहुल जैन, पंकज मित्तल, मनीष सोनी, कालुसिंह यादव, गिरीश परमार,बलराम सिंह टुंगनी,भुरुसिंह राठौर,ओम यादव, दीपक मंडवाल और पार्टी लगनशील कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.