10 वाँ अन्तर-राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में आयोजित हुए सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

0

10 वाँ अन्तर-राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में आयोजित हुए सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम


  आगर-मालवा, 21 जून/आगर-मालवा जिले में आज 10 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण जिलेभर में आयोजित योग कार्यक्रमों में लोगों ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर स्वस्थ्य तन और मन के लिए योग की क्रियाएं दोहराकर, योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने एवं अन्य लोगो को जागरूक करने का संकल्प लिया।


    जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम नई कृषि उपज मंडी आगर के प्रांगण में प्रातः 06ः00 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय सेवक, जनप्रतिनिधियांं, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सम्मिलित होकर योगाचार्यां के के दिशा-निर्देशन चालन क्रिया, स्कंध संचालन, स्कंध चक्र, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्ध चन्द्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तांनमंडूकासन, वक्रासन, मक्रासन, भुजंगासन, शलवासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादआसन, अर्द्घ हलासन, पवन मुक्तासन, श्वासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी और ध्यान क्रियाएं की गई।  कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी उपस्थितजनों ने एलईडी पर देखा एवं सुना।
   सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में विधायक श्री मधु गेहलोत, कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह, एसपी श्री विनोद कुमार सिंह,एएसपी निशा रेड्डी, एसडीएम  श्री सर्वेश यादव,  सीएसपी श्री मोतीलाल कुशवाह, शिक्षा अधिकारी श्री आरजी शर्मा,, जनप्रतिनिधि श्री  भेरूसिंह चौहान, श्री कैलाश कक्का, श्री  मनीष सोलंकी, श्री प्रेमयादव, जिला क्रीडा अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार महापात्र, योगाचार्य बृजमोहन चौहान योगाचार्य मध्य प्रदेश योग आयोग सदस्य हरीश श्रीवास्तव, श्री मकवाना, प्रभारी पीओ डूडा पवन कुमार फूलफकीर सहित आमजन की उपस्थिति रही।
संलग्न :- फोटो क्रमांक- 01, 02, 03
क्रमांक-113

Leave A Reply

Your email address will not be published.