भविष्य से भेंट करने विद्यालयों में पहुंचे अधिकारी… शिक्षक बनकर बच्चों को प्रेरणादायी शिक्षा दी…
आगर-मालवा, 20 जून/आगर-मालवा जिले के शासकीय स्कूलों में आज भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर बच्चों से भेंट की तथा शिक्षक बनकर बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ने का पाठ पढ़ाया। जिले के सभी शासकीय स्कूलों के लिए अधिकारियों द्वारा भविष्य से भेंट कार्यक्रम अन्तर्गत पंजीयन करवाकर विद्यालयों समय पर पहुंचकर बच्चों से प्रेरणादायी संवाद किया गया।
अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा द्वारा शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय आगर शहर की बालिकाओं से भविष्य से भेंट कार्यक्रम में संवाद किया गया। उन्होंने बच्चों से प्रेरणादायी संवाद करते हुए कहा कि जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरी लगन और मेहनत कर प्राप्त करें। उन्होंने छात्राओ से कहा कि विद्यार्थी जीवन का सदुपयोग करें, अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो तथा जीवन में आगे जिस क्षेत्र में अपना करियर बनाना है, उसके लिए पहले से लक्ष्य निर्धारित कर ले और पूरे मनोयोग से उसे प्राप्त करें।
इसी तरह उप संचालक कृषि विजय चौरसिया ने प्राथमिक विद्यालय भवनानीपुरा, उप संचालक, पशुपालन हरिवल्लभ त्रिवेदी ने गुर्जरखेड़ी के विद्यालय में, मंडी सचिव आगर विजय कुमार जैन ने माध्यमिक विद्यालय गैलाना, पीओडूडा पवन कुमार फुलफकीर ने माध्यमिक विद्यालय बडिया, उप संचालक, जनसम्पर्क अनुराधा गहरवाल ने पीएमश्री माध्यमिक विद्यालय देहरिया, विपणन संघ के श्री विक्रम परमार ने माध्यमिक विद्यालय गोन्दलमऊ, डिप्टी कलेक्टर किरण बरवडे ने माध्यमिक विद्यालय आवर, अधीक्षण यंत्री एमपीईबी राजेश कुमार हराड़े ने माध्यमिक विद्यालय सुईगांव में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। जिले के अन्य अधिकारियों ने भी पंजीकृत विद्यालयों में वालेंटियर के रूप में विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया गया।