एसपी सिंह ने सीएम राईज विद्यालय आगर के बच्चों किया प्रेरक संवाद

0

// समाचार//

एसपी सिंह ने सीएम राईज विद्यालय आगर के बच्चों किया प्रेरक संवाद ….

आगर-मालवा, 20 जून/ शासकीय सीएम राईज मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में ’भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए बच्चों को जीवन में समय का महत्व, लक्ष्य को कैसे हासिल करें, ट्रैफिक नियमों का पालन, सकारत्मकता एवं चिंतन से सृजनातमकता का विकास, सतत अध्ययन का महत्व, मादक पदार्थों से दूरी बनाना, पोक्सो एक्ट आदि के बारे में जानकारी दी। अधिकांश विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक से जिज्ञासु प्रश्न पूछे और उनके संतोषजनक जवाब प्राप्त किए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव उपाध्याय, प्रधानाचार्य श्री दिलीप उपाध्याय, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं उच्च कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम शिक्षिका श्रीमती कल्पना राठौर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, विद्यार्थियों ने स्वागत गीत गाया। संचालन श्रीमती दीक्षा मनीष ने किया। अंत में विद्यालय प्राचार्य ने आभार प्रदर्शन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.