मैडम जी निंबूबाज नेताओं’ के आगे ‘सीधापन’ दिखाकर कब तक ‘मूर्ख’ बनती रहेंगी

0

*मैडम जी! ‘निंबूबाज नेताओं’ के आगे ‘सीधापन’ दिखाकर कब तक ‘मूर्ख’ बनती रहेंगी..?*

इंदौर नगर निगम का निंबू कांड जगजाहिर है… इसके बाद से इंदौर निगम कमीश्नर श्रीमती हर्षीका सिंह और नेताओं के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा… अब हर्षिका सिंह ने ट्विट बम फोड़ा है… उन्होंने ट्विटर (एक्स) पर लिखा कि  its stupid to be humble and innocent in present times..! यानी आज के समय में विनम्र और सीधा होना मूर्खता है..! अब मैडम के इस पोस्ट को निगम के नेताओं से जोड़कर देखा जा रहा है… हालांकि बताने वाले बताते हैं कि उन्हें यहां से रवानगी का बेसब्री से इंतजार भी है… उन्होंने जब यह ट्विट किया तो वे भोपाली कार्यक्रम में थीं… वहीं कयास हैं कि अगले ट्रांसफर की सूची में उनका भी नाम शामिल हो… इधर इस पोस्ट के बाद जनता का दबी जुबान में कहना है कि ऐसे ‘निंबूबाज नेताओं’ के आगे ‘सीधापन’ दिखाकर मैडम कब तक ‘मूर्ख’ बनती रहेंगी..? वहीं इस पोस्ट के पीछे की मैडम की मंशा क्या रही यह मैडम ही जाने..!

Leave A Reply

Your email address will not be published.