// समाचार//
सीईओ जिपं श्रीमती कौर ने जनपद स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा की
अधूरे कार्यां को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए

आगर-मालवा, 13 मार्च/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा बुधवार को बैठक लेकर जनपद स्तरीय विकास कार्यां की समीक्षा की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी श्री पवन स्वर्णकार, जिला समन्वयक, स्वच्छता भारत अभियान, श्री मनीष तंवर मनरेगा योजना, संतोश अचाले, जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, श्री राधाकृष्ण वकतारिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं श्री मनमोहन चर्तुवेदी, सहायक यंत्री साथ ही उपयंत्री, जनपद स्तर के समस्त कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहें।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती कौर ने मनरेगा योजना की समीक्षा कर लेबर बजट की लक्ष्य पूर्ति नहीं करने वाली ग्राम पंचायत सचिव को लेबर बजट पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया एवं गौशाला ओं के सफल संचालन हेतु चर्चा की गई। साथ ही मनरेगा अंतर्गत प्रगतिरत निर्माण कार्यों को 30 मार्च तक पूर्ण कर सी.सी.जारी करने हेतु निर्देश दिए गए।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती कौर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत सचिव ग्राम पंचायत लदुरीगेहलोत को 100 प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति करने पर बधाई दी एवं सचिव ग्राम पंचायत मनासा, धरोला, सिया, भैसोदा, खेलागांव, सुईगांव को प्रगतिरत आवास पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अपूर्ण आवास के हितग्राहियों से व्यक्तिगत चर्चा करने एवं आवास पूर्ण कराने हेतु सचिव ग्राम पंचायतो को प्रतिदिन ग्राम पंचायत में भ्रमण करने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती कौर ने स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा कर अभियान अंतर्गत सचिव ग्राम पंचायत धन्देडा को सामुदायिक स्वच्छता परिसर के कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारण कार्य निरस्त कर राशि जमा करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही जिन पंचायतो द्वारा सामुदयिक स्वच्छता परिसर पूर्ण हो चुके है, उनका विधिवत संचालन हो इसलिए उन्हें स्व-सहायता समूह, गांव की समिति, शिक्षा समिति को विधिवत हेंड अवर करने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती कौर ने संबल योजना के पंजीयन को निर्धारित समय-सीमा में सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया। सचिव ग्राम पंचायत सिया, मनासा, कोहडिया को पोर्टल पर लंबित संबल पंजीयन सत्यापन हेतु निर्देश दिए गए । उन्होंने पेंशन ई-केवायसी हेतु सभी सचिव एवं सहायक सचिव को लंबित पेंशन ईकेवायसी को सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई एवं ग्राम पंचायतो को संतुष्टिपूर्वक शिकायतो के निराकरण करने तथा 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों आगामी 03 दिवस में निराकरण करने के निर्देश दिए।