ग्रामीण विकास अन्तर्गत फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई

0

// समाचार //
ग्रामीण विकास अन्तर्गत फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई


     आगर-मालवा, 14 मार्च/ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों व फ्लैगशिप योजना मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व निर्माण कार्यों की समीक्षा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरन प्रीत  कौर द्वारा जनपद नलखेड़ा के सभाकक्ष में बैठक लेकर की गई। समीक्षा में लम्बित व प्रगतिरत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश पंचायत सचिव व रोजगार सहायको तथा ब्लॉक योजना प्रभारियों, सहायक यंत्री व उपयंत्रियो को दिए गए।।
   बैठक में जनपद सीईओ नलखेड़ा  श्री आरके बाकतरिया, श्री मनीष तंवर प्रभारी अधिकारी मनरेगा, श्री पवन स्वर्णकार, जिला समन्वयक एसबीएम, श्री संतोष आचाले प्रभारी पीएमएवाय की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.