*ताई बोली – कैलाश जाने कैलाश का काम जाने… रमेश को धन्यवाद!*
इंदौर की राजनीति में ऐसा कभी नहीं होता कि ताई, भाई का जिक्र ना हो… अकसर मीडिया भी ताई यानी सुमित्रा महाजन और भाई यानी कैलाश विजयवर्गीय के बीच चलते ‘मनमुटाव’ को गाहे-बगाहे हवा देता रहा है… फिलहाल सुमित्रा ताई विजय नगर झोनल कार्यालय पर आयोजित हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुंची थीं… यहां मीडिया ने उनसे कई सवाल किए, जिसमें एक विजयवर्गीय को लेकर था… ताई से जब पूछा गया कि कैलाश 8 लाख वोटों से जिताने का बोलते हैं, इस पर आपका क्या कहना है..? इस पर ताई तपाक से बोलीं – जिसने बोला वो जाने, उसका काम जाने… वहीं ताई ने भाई के सिपहसालार दादा यानी रमेश मेंदोला को इस बात धन्यवाद दिया कि उन्होंने पांच नम्बर की पार्षद को दो नम्बर से झोन अध्यक्ष चुना… ताई ने आगे कहा – विजय नगर झोन की खासीयत यह है कि यहां तीनों पार्षद महिलाएं हैं… टिकट के सवाल पर बोलीं – मैं अब कहीं नहीं हूं, जो ऊपर से नाम तय होगा उसको लेकर हम सबको मेहनत करना है… वहीं कांग्रेसियों के भाजपा में कूदने पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बोलीं – जो भी आएगा उसे हमारे नीति-नियमों पर चलना होगा, हमारे नियम अच्छे हैं..!