उज्जैन। महाकाल मंदिर में सोमवार की सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लगने से पुजारी सहित 13 लोग झुलस गए

0

🛑उज्जैन। महाकाल मंदिर में सोमवार की सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लगने से पुजारी सहित 13 लोग झुलस गए। भस्म आरती के दौरान अबीर-गुलाल लगाया जा रहा था। इसी बीच आग लग गई. आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। वहीं समय रहले आग पर काबू पा लिया गया। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवत: गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। उधर, रंग – गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। फ्लैक्स ने भी आग पकड़ ली। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि जांच के आदेश दिए हैं। एक कमेटी मामले की जांच करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.