उल्लास’’-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में कुल 32856 नवसाक्षरों को साक्षर करने हेतु

0
उल्लास’’-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम

।। समाचार।।
‘‘उल्लास’’-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में कुल 32856 नवसाक्षरों को साक्षर करने हेतु लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

    आगर-मालवा, 09 मार्च। संचालक  राज्य शिक्षा केन्द भोपाल एवं कलेक्टर एवं जिला मिशन  संचालक श्री राघवेन्द्रसिंह के आदेशानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक परीक्षा का आयोजन जिले आगर-मालवा में 17 मार्च 2024 रविवार को किया जावेगा।
    मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में आज  जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, बीएसी, विकासखंड सह समन्वयक साक्षरता ,संकुल सह समन्वयकों (साक्षरता) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में बताया कि मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगी, जिसमें नवसाक्षर के द्वारा परीक्षा केन्द्र पर कभी भी अपने समय के अनुसार तीन घंटे के लिए संबधित नवसाक्षर केन्द्र पर जाकर परीक्षा दे सकते है।


     मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कौर द्वारा निर्देशित किया गया कि ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार कर, डोंडी पिटवाकर, पेम्पलेट प्रिंट करवाकर एवं महिला बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनवाडी कार्यकताओ/सहायिका/आशा कार्यकर्ता एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत पंचायत सचिव, सहायक रोजगार सचिव का पूर्ण सहयोग लेकर शत प्रतिशत लक्ष्य अनुरूप कार्य करें ।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.जी. शर्मा द्वारा निर्देशित  किया गया कि मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा हेतु निर्धारित लक्ष्य अनुसार कार्य को पूर्ण करें एवं सभी शालाओं में संचालित सामाजिक चेतना केन्द्रों की सुचारू रूप से माॅनिटरिंग कार्य करें एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री रजनीश स्वर्णकार ने जिले के सभी बीआरसीसी विकासखंड सह समन्वयक(साक्षरता), बीएसी, संकुल सह समन्वयकों (साक्षरता) को  परीक्षा आयोजन के  संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले एडीपीसी श्री दिनेश कुंभकार द्वारा मूल्यांकन परीक्षा की पूर्णत गोपनीयता रखकर लक्ष्य अनुसार कार्य करने हेतु कहा गया। जिला सह समन्वयक (साक्षरता) श्री मंगलेश सोनी के द्वारा पीपीटी का संचालन कर बताया गया कि जिले में 15 वर्ष की आयु के ऊपर सभी महिला/पुरूष नवसाक्षरों के द्वारा आगर/बड़ौद/ नलखेड़ा/सुसनेर में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा दिया लक्ष्य 31265 के विरूद्ध जिले आगर मालवा के द्वारा लक्ष्य 32856 नवसाक्षरों के द्वारा  17 मार्च 2024 रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से लेकर सायं 5ः00 बजे तक विकासखंड द्वारा बनाये गये निर्धारित कुल 762 परीक्षा केन्द्रो पर जाकर परीक्षा देगें । इस परीक्षा में  सभी असाक्षर शामिल हो सकते है जिनके पास किसी भी तरह की परीक्षा उत्तीर्ण की अंकसूची नही  हो इसके अलावा पूर्व के नवसाक्षर जिन्होनें साक्षरता अभियान के तहत प्रवेशिका तो पूर्ण कर ली हो लेकिन प्रमाणीकरण नही किया जा सका हो । वही नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वे में उन्हें चिन्हित किया गया हो। मूल्यांकन परीक्षा में प्रश्न-पत्र टू इन वन होकर कुल 150 अंको का होगा एवं प्रश्न-पत्र के तीन भागों में विभाजित किया गया है जिसमें पहला भाग ‘‘पढ़ना’’ के 50 अंक, दूसरा भाग ‘‘लिखना’’ के 50 अंक एवं तीसरा भाग ‘‘गणित संख्यात्मक ज्ञान’’ के 50 अंक इस प्रकार कुल 150 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित होना है जिसमें । ग्रेड ठ ग्रेड एवं ब् ग्रेड निर्धारित की गई है और विकासखंड-आगर में कुल नवसाक्षर 8260, विकासखंड- बड़ौद 8160 , विकासखंड नलखेड़ा में 8126 एवं विकासखंड सुसनेर में 8310 इस प्रकार जिले में कुल 32856 नवसाक्षरों की परीक्षा जिले में सम्पन्न होगी । जिले में पदस्थ श्री गंगाराम मेवाड़ा एपीसी, श्रीमती अर्चना भटनागर एपीसी, श्री अंतिम खंदार जिला मास्टर ट्रेनर के द्वारा पीपीटी का संचालन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.