एक पेड़ माँ के नाम अभियान में ग्राम भानपुरा एवं ग्राम पंचायत जमुनिया के मा.स्कूल परिसर में होगा पौधारोपण

0

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में ग्राम भानपुरा एवं ग्राम पंचायत जमुनिया के मा.स्कूल परिसर में होगा पौधारोपण
पौधारोपण की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

DM agar Malwa


आगर-मालवा, 08 जुलाई/कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रवर्तित पौधारोपण के ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत प्राप्त निर्देशानुसार परियोजना अधिकारी श्री मनीष सिंह तंवर एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.या.से. द्वारा सोमवार को क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत आगर की ग्राम पंचायत कसाई देहरिया के ग्राम भानपुरा में 2 हेक्टेयर में 9 जुलाई को होने वाले पौधारोपण एवं ग्राम पंचायत जमुनिया के माध्यमिक स्कूल परिसर में सामुदायिक पोषण वाटिका में छात्र-छात्राओं के साथ होने वाले प्रस्तावित पौधारोपण से पूर्व तैयारियो का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि श्री कैलाश मालवीय व श्री राकेश गुर्जर के साथ, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
क्रमांक-44

Leave A Reply

Your email address will not be published.