जोधपुर जिले में सुबह 11 बजे तक 22.58 प्रतिशत मतदान हुआ। सरदारपुरा, शहर, सूरसागर, लूणी, फलौदी, शेरगढ, भोपालगढ, बिलाड़ा, ओसियां लोहावट विधानसभा में वोटिंग जारी है। जोधपुर जिले में 27लाख 35 हजार 688 मतदाता हैं। मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 7 बजते ही लोग वोटिंग बूथ पर पहुंचे और मतदान शुरू किया।
लूणी में धीमी मतदान प्रक्रिया का आरोप
सुबह 11 बजे लूणी के पोपावास स्थित चौधरी बुधराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर 1050 में से 200 वोट डाले गए। कतार में लगे वोटर्स ने मतदान प्रक्रिया धीमी होने का आरोप लगाया। वोटर चैनाराम चौधरी ने कहा कि वे सुबह 7 बजे बूथ पर आए थे 4 घंटे तक उनका नंबर नहीं आया। अन्य वोटर गोपाल सैनी ने भी यही शिकायत की।
जोधपुर जिले सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक मतदान का प्रतिशत रहा है। राजस्थान की सबसे हॉट सीट पर बाकी विधानसभा में से सुबह सबसे अधिक मतदान हुआ है। यहां का प्रतिशत 10.67 रहा।
जोधपुर जिले शहर-विधानसभा में सुबह दो घंटे में 8.58 प्रतिशत वोटिंग हुई।
सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही सभी बूथों पर वोटिंग का क्रेज दिखा शुरुआती दो घंटे में यहां 9.28 प्रतिशत वोट पड़े।
जोधपुर जिले में लूणी विधानसभा क्षेत्र में 8.33 वोट का प्रतिशत रहा।
बिलाड़ा- बिलाड़ा में 9.77 प्रतिशत वोट पड़ें।
ओसियां विधानसभा क्षेत्र में शुरुआती दौर में 6.56 प्रतिशत वोट पड़े।
लोहावट में 7.29 प्रतिशत वोट पड़े है।
शेरगढ़ में 9.03 मतदान का प्रतिशत रहा।
भोपालगढ विधानसभा में सुबह 9 बजे तक मतदान का प्रतिशत 8.25 रहा।
फलोदी में 6.59 प्रतिशत वोट सुबह 9 बजे तक पड़े।
जोधपुर जिले के मंडोर में पोपावास के स्कूल में मतदान प्रक्रिया इतनी धीमी रही कि कतार में खड़े लोग बैठ गए।
जोधपुर के मंडोर में पोपावास के स्कूल में मतदान प्रक्रिया इतनी धीमी रही कि कतार में खड़े लोग बैठ गए।
जोधपुर जिले में सुबह 9 बजे तक कहां कितना मतदान (प्रतिशत)
विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत
लूणी 8.33
ओसियां 6.56
फलोदी 6.59
सरदारपुरा 10.67
शेरगढ़ 9.37
सूरसागर 9.28
भोपालगढ़ 8.25
बिलाड़ा 9.77
जोधपुर शहर 8.58
लोहावट 7.90
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने भांजे रणवीर सिंह के घर से पैदल ही वोट डालने बूथ की तरफ निकले। सरदारपुर विधानसभा में जैन स्कूल में मुख्यमंत्री वोट कास्ट करेंगे। इसी स्कूल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5वीं तक पढ़ाई की है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैदल बूथ पर निकले। सरदारपुर विधानसभा में जैन स्कूल में वोट डालने पहुंचे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैदल बूथ पर निकले। सरदारपुर विधानसभा में जैन स्कूल में वोट डालने पहुंचे।
परिवार के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विक्ट्री साइन दिखाते हुए।
परिवार के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विक्ट्री साइन दिखाते हुए।
सरदारपुरा में सीएम अशोक गहलोत ने वोट डालने के बाद विक्ट्री साइन दिखाया।
सरदारपुरा में सीएम अशोक गहलोत ने वोट डालने के बाद विक्ट्री साइन दिखाया।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मोहनपुरा पुलिया स्थित न्यू गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर मतदान के लिए कतार में लगे दिखे। इसके अलावा जोधपुर में दिग्गजों ने सुबह अपना वोट कास्ट किया।
जोधपुर जिले में शहर विधायक प्रत्याशी मनीषा पंवार ने 9:15 बजे पति दीपक सिंह, सास सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नेहरु कॉलोनी बग्गी खाना रातानाडा स्थित सामुदायिक भवन पहुंचकर आम मतदाता की तरह कतार में खड़े होकर मतदान किया। इससे पूर्व मनीषा पंवार ने घर से निकलने से पहले देवी- देवता, पिता कर्मवीर रामसिंह आर्य, ससुर स्व. लखूसिंह जी को नमन किया। घर पर मौजूद आस पास के बड़े बुजुर्गों से चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रातानाड़ा स्थित मोहनपुरा पुलिया स्थित न्यू गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर मतदान के लिए कतार में लगे।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रातानाड़ा स्थित मोहनपुरा पुलिया स्थित न्यू गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर मतदान के लिए कतार में लगे।
जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने परिवार के साथ वोट डाला। वोटिंग के साथ परिवार साइन दिखाते हुए। तस्वीर में जलशक्ति मंत्री के साथ राजेंद्र सिंह शेखावत उनकी पत्नी नोनद कंवर, बेटी सुहासिनी और सुरंगमा।

जोधपुर दक्षिण से महापौर वनिता सेठ ने भी सुबह जल्दी अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद साइन दिखातीं वनिता सेठ।
जोधपुर दक्षिण से महापौर वनिता सेठ ने भी सुबह जल्दी अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद साइन दिखातीं वनिता सेठ।
जोधपुर शहर विधायक प्रत्याशी मनीषा पंवार वोट साइन दिखाते हुए।
जोधपुर शहर विधायक प्रत्याशी मनीषा पंवार वोट साइन दिखाते हुए।
लूणी के पूर्व विधायक जोगाराम पटेल के गांव धुंधाड़ा में मतदान केंद्र पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है।
लूणी के पूर्व विधायक जोगाराम पटेल के गांव धुंधाड़ा में मतदान केंद्र पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है।
जोधपुर के बिलाड़ा में लोगों ने उत्साह से मतदान किया। वोट कास्ट करने के बाद साइन दिखाते हुए।
जोधपुर के बिलाड़ा में लोगों ने उत्साह से मतदान किया। वोट कास्ट करने के बाद साइन दिखाते हुए।
बच्ची को लेकर वोट डालने पहुंची एक मां ने सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाई। जोधपुर के पाल गांव में वोटिंग को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।
बच्ची को लेकर वोट डालने पहुंची एक मां ने सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाई। जोधपुर के पाल गांव में वोटिंग को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।
जोधपुर के चौखा में वोटिंग कराते मतदान दल।
जोधपुर के चौखा में वोटिंग कराते मतदान दल।
जोधपुर के चौखा में वोटिंग के लिए लगी लाइनें। सुबह 10 बजे तक बूथ पर 1302 में से 240 वोट पड़े। शांतिपूर्ण मतदान जारी है।
जोधपुर के चौखा में वोटिंग के लिए लगी लाइनें। सुबह 10 बजे तक बूथ पर 1302 में से 240 वोट पड़े। शांतिपूर्ण मतदान जारी है।
लूणी विधानसभा क्षेत्र के पोपावास गांव में मतदान के लिए इंतजार करते लोग। यहां मतदान धीमा चल रहा है। सुबह 10 बजे तक यहां के एक बूथ पर 1050 में से 190 वोट पड़े हैं।
लूणी विधानसभा क्षेत्र के पोपावास गांव में मतदान के लिए इंतजार करते लोग। यहां मतदान धीमा चल रहा है। सुबह 10 बजे तक यहां के एक बूथ पर 1050 में से 190 वोट पड़े हैं।
पिछले वर्ष जोधपुर जिले का मतदान प्रतिशत 72.70 रहा था। आज 27 लाख 35 हजार 688 मतदाता 10 विधानसभा सीटों पर 82 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। जोधपुर की हॉट सीट पर 34 प्रत्याशी मैदान में है। लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।
जोधपुर जिले में वोटिंग के लिए कुल 2612 ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही 518 ईवीएम रिजर्व में रखी गई हैं। सभी मशीनों के साथ वीवीपैट मशीन भी जोड़ी गई है। जोधपुर जिले में कुल 854 संवेदनशील बूथ हैं।
जोधपुर जिले में कुल बूथ
जोधपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर कुल 2612 बूथ हैं। इनमें 80 महिला बूथ, 10 दिव्यांग बूथ और 10 युवा बूथ हैं। हर विधानसभा में 8 महिला बूथ बनाए गए हैं। जहां महिलाएं वोट डाल सकती हैं। हर विधानसभा में एक दिव्यांग व एक यूथ बूथ है।
जिले में वोटर्स
जोधपुर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता 27,35, 688 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 14,29,643 और महिला मतदाता 13,05,991 हैं। इसके अलावा थर्ड जेंडर मतदाता 54 हैं। सबसे अधिक मतदाता लूणी विधानसभा क्षेत्र में 3,34,621 हैं जबकि सबसे कम मतदाता जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में 1,99,577 हैं।