राजस्थान,BJP,की तरफ से मोदी, शाह,व वसुंधरा,ने प्रचार की कमान संभाली, तो कांग्रेस की तरफ से गहलोत,व पायलट,ही प्रभावी रहे।

0

राजस्थान,BJP,की तरफ से मोदी, शाह,व वसुंधरा,ने प्रचार की कमान संभाली,

राजस्थान विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म हो गया है। हालांकि प्रचार में योगी, राजनाथ, नड्डा व हेमंता के अलावा राहुल, खरगे व प्रियंका भी आई। मोदी-शाह ने भाजपा का एजेंडा सेट करने में ताकत लगाई, तो वसुंधरा ने स्थानीय मुद्दों को उठाया। गहलोत गारंटी के भरोसे प्रचार में जुटे, तो पायलट प्रसंशको के बीच ज्यादा रहे। खरगे को ज्यादा सीरियस नहीं लिया गया, तो राहुल जनगणना के आगे नहीं बढ़े। बढ़े तो GST-पेट्रोल पर अटक गए। हेलीकॉप्टर में तो और भी कई नेता उड़ते दिखे। कुल मिलाकर पूरे प्रचार में जनता से जुड़े पानी, बिजली, सड़क के मुद्दे दबे रह गए। लाल डायरी, पनोती, बुलडोजर, जेबकतरे पर नेताओ ने ज्यादा फोकस किया। कांग्रेस की गारंटी यात्रा रथों पर बीजेपी के रोड शो भारी रहे। खरगे-राहुल ने मरीजों के साथ फोटो खिंचवाकर मुद्दा बनाने की कोशिश की, लेकिन मुद्दा तो मोदी बनाकर चले गए। गुर्जर के बेटे को मक्खी सा फेंकने का। प्रचार खत्म,*
*अब जनता की बारी।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.