मुखबिर थाना लीमाचौहान पुलिस टीम को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध मिली सफलता

0

मुखबिर सूचना पर 03 आरोपियों को  गिरफ्तार कर 04 किग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹60000 एवं 01 मोटरसायकल कीमती ₹50000 सहित कुल ₹1,10,000/- का मशरूका किया जप्त।


https://localbodydata.com/gram-panchayat-limachohan-146142पुलिस अधीक्षक राजगढ श्री धर्मराज (भापुसे) द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लीमाचौहान उनि अनिल राहोरिया के नेत्रत्व में थाना लीमाचौहान पुलिस सउनि कैलाश व्‍यास को दिनांक 07.03.24 को मुखविर सूचना प्राप्‍त हुई कि एक मोटर साइकिल होंडा साइन स्लेटी रंग की बिना नंबर की जिसके मास्क पर महाकाल लिखा है जिस पर तीन व्यक्ति बैठे हुये है मोटर साइकिल चलाने वाला का हुलिया आसमानी रंग का पेंट, सफेद टी शर्ट एवं खाकी जैकेट पहने है,

अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम पंचायत के सामने मेन रोड ग्राम पांदा देने आये है यदि शीघ्र दबिश दी जाये तो सफलता प्राप्त हो सकती है विलम्ब होने पर उक्त व्यक्ति माल को खुर्द बुर्द कर भाग सकते है।


उक्‍त सुचना की तस्‍दीक हेतू पुलिस टीम रवाना होकर ग्राम पंचायत के सामने मेन रोड ग्राम पांदा पहुंचे एवं आड में छिपकर बैठकर इंतजार किया तो करीबन 20-25 मिनिट बाद संडावता तरफ से मुखबिर बताये हुलिये की एक मोटर साइकिल होंडा साइन स्लेटी रंग बिना नंबर की जिसके मास्क पर महाकाल लिखा है जिस पर तीन व्यक्ति बैठे हुये है मोटर साइकिल चलाने वाला का हुलिया आसमानी रंग का पेंट, सफेद टी शर्ट एवं खाकी जैकेट पहने है आते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया जो पुलिस को अपनी ओर आता देख तीनों व्य़क्तियों ने भागने का प्रयास किया जिन्हें बमुश्किल घेराबंदी कर मय मोटर साइकिल के पकड़ा जो उक्त तीनों व्यक्ति से नाम पता पूछने पर मोटर साइकिल चलाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रवि उर्फ अमित पिता बालकिशन सोनी उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 जैन मंदिर रोड खुजनेर, मोटर साइकिल के बीच में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हर्षवर्धन पिता शिवनारायण यादव उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 माताजी मोहल्ला खुजनेर एवं मोटर साइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अजय पिता जगदीश पुष्पद उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्रमांक 1 खुजनेर का होना बताया , जिनके  पास रखी अलग अलग प्लास्टिक की थैलियां चैक करने पर अबैध मादक पदार्थ 04 किलो गांजा कीमती  60000 / रूपए एवं 01 मोटरसायकल किमती 50000 रू कुल किमती मशरूका 110000 रू का मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष पंचान जप्त किया गया, बाद आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया, आरोपियों के विरूध्द अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

https://hindisatta.in/wp-admin/post.php?post=5125&action=editआरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।
उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उनि अनिल राहोरिया  सउनि कैलाश व्‍यास कार्यवाहक प्रआर 75 कमल गुर्जर, आर.541 शिवसिंह दांगी, आर शुभम पटवा , सैनिक 159 भारत वर्मा  का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.