राजगढ़, पुलिस, द्वारा की गई प्रभावी, कॉम्बिंग गश्त्” एक साथ, 440 से अधिक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उतरे सड़को पर|
जिला मुख्यालय, जिला राजगढ़

राजगढ़ पुलिस द्वारा की गई प्रभावी ”कॉम्बिंग गश्त्” एक साथ 440 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उतरे सड़को पर*
*पुलिस अधीक्षक, श्री धर्मराज (भापुसे) सहित सभी एस0डी0ओ0पी0 एवं जिला पुलिस बल के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी कॉम्बिंग गश्त में रहे मौजूद*
*देर रात्रि 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक लगातार जारी रही पुलिस की कार्यवाही*
*आधीरात को राजगढ़ पुलिस की गुण्डा-बदमाशों के घरों पर औचक दस्तक*
*महज पाँच घण्टे के भीतर लिस्टेड 88 निगरानी, गुंडा बदमाशों को किया चेक*
*जिले मे कुल 98 वारंटी किये गिरफ्तार, 11 स्थायी व फरार वारंटी, 75 गिरफ्तार वारंटी, 12 भरण पोषण वारंटी गिरफ्तार, वारंटियों की पुलिस ने की धरपकड़*
175 वाहनों की चैकिंग एवं 56 संदेही भी किये चेक*
पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भापुसे) ने समस्त जिला बल को पैदल गस्त को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया गया था l इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री धर्मराज (भापुसे) के नेतृत्व में लगातार पूरे पुलिस दलबल के साथ प्रभावी पैदल गश्त की जा रही है एवं साथ ही जनसंवाद भी लगातार किया जा रहा है l इसी तारतम्य में कल रात को राजगढ़ पुलिस द्वारा जिले में कांबिंग गस्त की गई जिसमें स्वयं पुलिस अधीक्षक, श्री धर्मराज (भापुसे), सहित समस्त एसडीओपी, समस्त पुलिस अमला रात भर सड़कों पर मौजूद रहा, इसका मुख्य उद्देश्य कई वर्षो से फरार चल रहे वारंट शुदा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी, लिस्टेड गुंडों बदमाशों का औचक चेकिंग रात्रि में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के अनेक सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए, इसमें 11 स्थाई वारंट, 75 गिरफ्तारी वारंट, 12 भरण पोषण वारंटी, सहित कुल 98 वारंटियों की धरपकड़ की गई, 88 गुंडे व निगरानी बदमाश चेक करने के साथ ही 175 वाहनों व 56 संदेहियों को चेक किये गए
*आने वाले समय में लगातार राजगढ़ पुलिस इस प्रकार की काम्बिंग गस्त आयोजन करती रहेगीl*