आज,से शुरू होंगे विवाह,आदि शुभ कार्य देव उठनी ग्यारस,पर गोवर्धन नाथ मंदिर हवेली सहित में घर-घर,
Reporter ishvar bhilala
एंकर-गोवर्धन नाथ हवेली मंदिर सहित अन्य मंदिरों और सनातनी लोगों ने अपने घरों में गुरुवार को देवउठनी ग्यारस का उत्सव मनाया। इसे देव प्रबोधिनी ग्यारस भी कहा जाता है इस दिन मंदिरों सहित सनातनी लोगों ने अपने घरों में भी भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया ।ऐसी मान्यता है कि आज के दिन देव उठते है ।और इस दिन भगवान शालिग्राम ने माता तुलसी के साथ विवाह किया था ।इसी सदियों पुरानी धार्मिक मान्यता के अनुसार सभी प्रकार की वैवाहिक रस्मों को विधि विधान से पूरा करते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह संपन्न किया। जानकारी देते हुए श्रीमती आशा गुप्ता ने 11:00 बजे करीब बताया कि आज के दिन देव उठते हैं। और देवउठनी ग्यारस पर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह के आयोजन के साथ ही सनातन धर्म में शादी विवाह सहित अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है।
