कृषि आदान विक्रेता जागरूक रहेगा तो किसानों तक कृषि की नई-नई तकनीकी पहुंचेगी

0

// समाचार //
कृषि आदान विक्रेता जागरूक रहेगा तो किसानों तक कृषि की नई-नई तकनीकी पहुंचेगी
– डॉ. दीक्षित
कृषि आदान विक्रेताओं के लिए ’’देसी’’ कोर्स  के तृतीय बैच का शुभारम्भ


      आगर-मालवा, 13 मार्च/कृषि आदान विक्रेता जागरूक रहेगा तो किसानों तक कृषि की नई-नई तकनीकी पहुंचेगी, आदान विक्रेता देसी कोर्स के माध्यम से अर्जित की गई शिक्षा से जिले के कृषकों का अच्छा मार्गदर्शन करें तथा उन्हें नई तकनीकियों से रूबरू करवाएं, यह उद्गार प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एके दीक्षित ने गुरुवार को कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ’’मैनेज’’ हैदराबाद के माध्यम से कृषि आदान विक्रेताओं के लिए ’’डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर मैनेजमेन्ट फॉर इनपुट डीलर्स’’ (देसी) के 48 सप्ताह के कोर्स के तृतीय बैच के शुभारम्भ अवसर पर प्रतिभागियों से कही।


       प्रधान वैज्ञानिक डॉ दीक्षित, नाबार्ड डीडीएम एनके सोहनी, उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया, डॉ. आरपीएस शक्तावत ने कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती का पूजन करकिया। शुभारम्भ अवसर पर कृषि आदान विक्रेता संघ जिला अध्यक्ष मोहनलाल आर्य दिनेश आर्य, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपीएस शक्तावत, कोर्स फैसीलेटर सहायक तकनीकि प्रबंधक वेद प्रकाश सेन आदि उपस्थित रहे।
         इस अवसर पर ,उप संचालक कृषि ने सम्बोधित कर  प्रतिभागियों से कहा कि कोर्स के दौरान प्रति सप्ताह लगने वाली कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित रहकर गंभीरतापूर्वक ज्ञान अर्जित करें, जिससे किसानों  को तकनीकी मागदर्शन देने में आसानी हो। डॉ. आरपीएस शक्तावत ने बताया कि इस कोर्स के दौरान 40 दिन अभ्यर्थियों के लिए सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक कक्षाएं लगेगी तथा 08 दिवस विभिन्न संस्थाओं में फिल्ड विजिट करवाई जाएगी। साथ ही लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा आयोजित होगी, उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन होगा एवं प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। नाबार्ड डीडीएम एन के सोनी ने नाबार्ड संचालित विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.