थाना,क्वार्सी,क्षेत्र से सटे चिलकौरा, चारागाह,की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने किया सर्वे,
थाना क्वार्सी क्षेत्र से सटे चिलकौरा गांव में चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा हटाया जाएगा। प्रशासन द्वारा इसका सर्वे कराया जा चुका है। यहां चारागाह की इस भूमि पर लोगों ने छोटे-छोटे मकान बना लिए हैं। अब प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार इन्हें पुर्नवास की कार्रवाई करते हुए भूमि से बेदखल किया जाएगा। बीते दिनों स्वर्ण जयंती नगर निवासी दीपक शर्मा ने जन सुनवाई पोर्टल पर एक शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया था कि चिलकौरा गांव में चारागाह की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा जमा रखा है। एसडीएम कोल रविशंकर ने इस पर कोल तहसीलदार से पूरे मामले की जांच कराई। सामने आया कि दो-दो अलग- अलग गाटाओं में कुल 2.225 हेक्टेयर भूमि अभिलेखों में दर्ज है। यह पूरा क्षेत्रफल आबादी के निकट है। ऐसे में इस भूमि पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। 2010 में कई लोगों के खिलाफ कब्जे के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है।