आगर-मालवा,2 दिसंबर,सुशासन, दल द्वारा गुरुवार, को जिले की ग्राम पंचायतों, का भ्रमण कर योजनाओं के मैदानी,स्तर पर क्रियान्वयन, की जानकारी ली गई,

0

आगर-मालवा,2 दिसंबर,सुशासन, दल द्वारा गुरुवार, को जिले की ग्राम पंचायतों, का भ्रमण कर योजनाओं के मैदानी,स्तर पर क्रियान्वयन, की जानकारी ली गई,

आगर-मालवा, 2 दिसंबर/सुशासन दल द्वारा गुरुवार को जिले की ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। टीम के सेक्टर अधिकारियों ने ग्राम लटूरी गुर्जर,खानोटा, मालिखेड़ी नान्याखेड़ी एवं नानुखेड़ी सहित अपने अपने निर्धारित गाँवो का भ्रमण कर ग्रामीणों से शासन की योजनाओं की जानकारी ली, टीम के सेक्टर अधिकारियों ने अपने भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी से लाडली लक्ष्मी बालिकाओं की समग्र आईडी बनवाने हेतु एवं सीएम हेल्पलाइन के संबंध में चर्चा की साथ ही कोविड-19 वैक्सीन के पूर्ण टीकाकरण को लेकर गांव के लोगों से चर्चा कर जागरूकता का वातावतरण निर्मित किया। जिसमें ग्रामीणों को बताया कि कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण है। बिना टीकाकरण या एक ही डोज लगाने पर कोरोना से पूर्ण सुरक्षा नहीं होगी, इसके लिए दोनों टीके लगवाने बेहद जरूरी है। समय पर अपना पूर्ण वैक्सीनेशन करवाएं, जो व्यक्ति दूसरे डोज से वंचित है, वे सारे काम छोड़कर टीकाकरण प्राथमिकता देकर अपना वैक्सीनेशन करवाएं। इसके साथ ही टीम के सेक्टरों अधिकारियों द्वारा दूसरे डोज से शेष रहे व्यक्तियों को केन्द्रों पर ले जाकर टीकाकरण भी करवाया गया। टीम द्वारा गांवों में राशन वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि के बारे मे जानकारी ली। किसानों को खेतों में नैनों तरल यूरिया उपयोग करने के लिए जागरूक किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.