उद्यानिकी,विभाग के मार्गदर्शन,में ऋत्विक,मार्टिन,ने ढाई बीघा, मे 100 क्विंटल अरबी, का उत्पादन किया लगभग 60-70 हजार, रूपये,होगी आमदनी, आगर मालवा,

0

उद्यानिकी,विभाग के मार्गदर्शन,में ऋत्विक,मार्टिन,ने ढाई बीघा, मे 100 क्विंटल अरबी, का उत्पादन किया लगभग 60-70 हजार, रूपये,होगी आमदनी, आगर मालवा,

11 नवंबर/ आज के परिवेश में व्यक्ति पढ़ लिखकर ऊंचे ओहदे पाने की लालसा रखता है वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो खेती किसानी के माध्यम से अपनी जिंदगी संवारने में लगे हैं ऐसे ही आगर मालवा जिले के ग्राम जमुनिया के अनुसूचित जनजाति के किसान ऋत्विक मार्टिन डेविड है जो अपने खेत में उद्यानिकी फसलो का उत्पादन कर खेती से अच्छा लाभ कमा रहे हैं।
चर्चा के दौरान ऋत्विक ने बताया कि उनके पास सात बीघा जमीन है वे पहले पारंपरिक तौर से मक्का, गेहूं,चना, सरसो आदि फसलों का उत्पादन करते थे। परंतु मौसम की अनियमितता से फसल का उत्पादन कम हो पाता था, और वे आर्थिक रूप से परेशान रहने लगे थे।किसान ऋत्विक कहते हैं कि उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारी से संपर्क कर अधिकारी की सलाह पर अरबी की फसल लगाने का निर्णय लिया। उन्होंने परंपरागत फसलों की खेती छोड़कर उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 2021-22 में अपने खेत में ढाई बीघा में अरबी फसल का रोपण किया एवं बाकी भूमि पर प्याज, अदरक की फसल बोई, ऋत्विक बताते हैं कि उन्हें अरबी की फसल लगाने में लगभग 40000 रुपए का खर्च आया तथा लगभग 100 क्विंटल अरबी का उत्पादन हुआ,जिसकी बाजार दर 11 सौ रुपये क्विंटल आने का अनुमान है।जिससे उन्हें लगभग 110000 रूपये की आमदनी अनुमानित है। जिसमें से 40000 रूपए की लागत घटाने के बाद उन्हें 60-70 रुपए का शुद्ध लाभ होगा । ऋत्विक कहते हैं कि उद्यानिकी विभाग की मार्गदर्शन योजना का लाभ लेकर उन्होंने फसल का अच्छा उत्पादन किया है,इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं उद्यानिकी विभाग का बहुत बहुत आभार। ऋत्विक आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.