उपसरपंच,व जिला, जनपद के अध्यक्ष,व उपाध्यक्ष,के निर्वाचन हेतु नियुक्त,सक्षम,प्राधिकारियों,को दिया प्रशिक्षण,

0

उपसरपंच,व जिला, जनपद के अध्यक्ष,व उपाध्यक्ष,के निर्वाचन हेतु नियुक्त,सक्षम,प्राधिकारियों

आगर-मालवा, 22 जुलाई/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों में जिले की ग्राम पंचायतों के उप सरपंच एवं जिला पचांयत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के सम्मिलन आयोजित कर निर्वाचन होना है। इस हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवधेश शर्मा द्वारा नियुक्त सक्षम प्राधिकारी एवं पीठासीन अधिकारियों को शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर प्रो सुशिल कटारिया एवं श्री रजनीश स्वर्णकार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सक्षम प्राधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी को उनके दायित्वों से अवगत करवाया गया। प्रशिक्षण में अतिरिक्त सीईओ जितेंद्र सिंह सेगर सहित प्राधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.