खाद, स्टॉक, का व्यापक, प्रचार-प्रसार, करें- मुख्यमंत्री, श्री चौहान,

0

खाद, स्टॉक, का व्यापक, प्रचार-प्रसार, करें- मुख्यमंत्री, श्री चौहान

// समाचार //
आगर-मालवा, 12 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि जिलों रबी सीजन हेतु उपलब्ध सभी तरह के खाद के स्टॉक का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंनें निर्देश दिए खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी न हो, इसके लिए निगरानी रखी जाए। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्रीजी मंगलवार को वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से खाद की जिलेवार समीक्षा कर रहे थे।
वीडियो कान्फ्रेंस में जिला स्तरीय एनआईसी कक्ष में कलेक्टर अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर, उप संचालक कृषि आरके तिवारी, केन्द्रीय सहकारी बैंक नोडल सुरेश शर्मा, सहकारिता विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
संलग्न :- फोटो- 03
क्रमांक/120/अक्टूबर/2021

Hindi satta agar malwa
Leave A Reply

Your email address will not be published.