प्रति सप्ताह घरों की टंकियों, कंटनरों, मटकां, में जमा, पानी, की निकासी, करे,जिला मलेरिया अधिकारी स्वास्थ्य एवं नपा की टीम ने पिपलोनकलां, में डोर-टू-डोर, दस्तक, देकर किया, लार्वा, सर्वे, आगर-मालवा,

29 सितम्बर/डेंगू, मलेरिया आदि मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु जिला मलेरिया अधिकारी प्रेमलता डाबी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय निकायों द्वारा सतत् जिले में लार्वा एवं फीवर सर्वे हेतु अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को पिपलोनकलां में डेंगू नियंत्रण हेतु संयुक्त टीम द्वारा डोर-टू-डोर दस्तक देकर लार्वा सर्वे किया गया। घरों में लार्वा मिलने पर टेमोफास का छिड़काव कर नष्ट करने की कार्यवाही करते हुए टीम ने रहवासियों को मच्छरों का लार्वा पैदा न हो इसके लिए प्रति सप्ताह घरों की टंकियों, कंटनरों, मटको, गमले आदि में जमा पानी की निकासी करने की समझाईश दी। साथ ही घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में मच्छर मार कीटनाशक पायरेथ्रम का छिड़काव किया गया।
बच्चों को बताया डेंगू से कैसे बचे
संयुक्त टीम के भ्रमण के दौरान सरस्वती आनंद स्कूल पिपलोनकलां में मलेरिया अधिकारी ने बच्चों को मौसमी बीमारी से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि डेंगू, मलेरिया बीमारी मच्छर जनित हैं। इसके वाहक मच्छर हमेशा दिन के समय काटते है। यह मच्छर अत्यधिक दिनों से जमा पानी में पैदा होता है। इसके लिए जरूरी है कि अपने आसपास गढ्डो, नालियों में पानी अधिक दिनों तक जमा न रहने दें। या जमा पानी में टेमोफास, जला आईल, केसोसीन डालकर मच्छरों के लार्वा को नष्ट करें। साथ ही बुखार आने पर अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर खून की जांच करवाएं।