संभागायुक्त,श्री यादव,ने ग्राम चाचाखेड़ी,के मतदान,केन्द्र,का किया औचक, निरीक्षण,
आगर-मालवा, 16 नवम्बर/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत संभागायुक्त उज्जैन श्री संदीप यादव द्वारा जिले की विधानसभा सभा क्षेत्र-166 आगर (अ.जा.) के मतदान केन्द्र क्रमांक 301 चाचाखेडी का औचक निरीक्षण किया गया। आयुक्त द्वारा मतदान केन्द्र पर उपस्थित बीएलओ से मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनीरक्षण कार्यक्रम के तहत् जारी कार्यवाही की जानकारी ली गई।
बीएलओ द्वारा मतदान केन्द्र पर अब तक प्राप्त कुल फार्म 6, 7, 8 एवं 8क के संबंध में जानकारी प्रदाय करते हुए अन्य आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया। आयुक्त द्वारा मतदान केन्द्र पर आने वाले मतदाताओ से भी चर्चा की गई एवं मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही गरूड एप्प, वोटर हेल्पलाईन एप्प एवं अन्य तकनिकी नवाचार के संबंध में बीएलओ एवं अन्य अधिकारियो को जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवधेश शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशफाक अली, सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप अध्यक्ष श्री डीएस रणदा, अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आगर-बडौद श्री राजेन्द्रसिंह रघुवंशी, तहसीलदार श्री दिनेश सोनी, नायब तहसीलदार श्री कपिल शर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 का प्रारूप प्रकाशन 01 नवम्बर 2021 को किया जा चुका है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक दावे और आपत्ति दर्ज करने की तिथि निर्धारित है। इस अवधि में ऐसे मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से फार्म प्राप्त कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने फॉर्म 6 भरना होगा।
क्रमांक. 155ध्नवम्ब़रध्2021