आगर-मालवा, 12 अक्टूबर/ जिले, को 14 नवम्बर,तक कुपोषण, मुक्त करवाना, हैं, विभागीय, अधिकारी, अपने दायित्वों,का निर्वहन, पूरी क्षमता,के साथ आज,से ही करना,प्रारंभ,कर दें,

0

आगर-मालवा, 12 अक्टूबर/ जिले, को 14 नवम्बर,तक कुपोषण, मुक्त करवाना, हैं, विभागीय, अधिकारी, अपने दायित्वों,का निर्वहन, पूरी क्षमता,के साथ आज,से ही करना,प्रारंभ,कर दें,

किसी भी काम को कल पर न टाले, पोषण आहार देने के बाद बच्चों का वजन बड़ा है या घटा है, इसकी प्रतिदिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से जानकारी लें। उक्त निर्देश कलेक्टर अवधेश शर्मा ने जिले को कुपोषण मुक्त जिला बनाने हेतु मंगलवार को महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए। कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में 14 नवम्बर तक एक भी बच्चा गंभीर कुपोषण की श्रेणी में न रहें, ऐसे प्रयास विभाग स्तर से किए जाए। सभी संबंधित विभाग एवं सुशासन टीम से समन्वय करते हुए जिले को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु एक बेहतर रणनीति के तहत् कार्य करें। अधीनस्थ अमले को भी अपने क्षेत्रों के कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु पाबंद करें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषण के प्रकार एवं पौष्टिक आहार के बारे में अवगत करवाएं, ताकि वे पालकों से सम्पर्क कर बच्चों को अपनी निगरानी में पौष्टिक आहार का सेवन करवाकर सुपोषित करवा सकें। जिले के सभी कुपोषित बच्चों की जानकारी अपने-अपने क्षेत्र के परियोजना सुपरवाइजर के पास होना जरूरी है, परियोजना सुपरवाईजर भी अपने स्तर से बच्चों को सुपोषित करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में क्षेत्रवार अति गंभीर कुपोषित एवं मध्यम गंभीर कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग डॉ. निशीसिंह, सहायक संचालक भारती अवास्या सहित समस्त परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.