कैडबरी,डेरी,मिल्क,चॉकलेट,के खाने,पर स्वाद,में परिवर्तन,व इल्ली,पड़ने की शिकायतपर जिला,खाद्य सुरक्षा,अधिकारी,ने मौके,पर जांच,कर सैंपललिए,

0

कैडबरी,डेरी,मिल्क,चॉकलेट,के खाने,पर स्वाद,में परिवर्तन, व इल्ली,पड़ने की शिकायतपर जिला, खाद्य सुरक्षा,अधिकारी, ने मौके,पर जांच,कर सैंपललिए


आगर-मालवा, 20 अक्टूबर/ जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार ने मंगलवार को शिकायताकर्ता द्वारा कैडबरी डेरी मिल्क चॉकलेट के खाने पर स्वाद में परिवर्तन एवं इल्लियों किडे मिलने की शिकायत पर फ़ूड कोर्ट कैफ़े नलखेड़ा की जांच की गई। मौके पर जांच दुकान में कैडबरी डेरी मिल्क चॉकलेट 50 ग्राम के मात्र 2 पैकेट मिलें। जिसके खुलें पैकेट में इल्लियों तथा बन्द पैकेट में थपथपाने पर धुंआ जैसा दिखाई देने पर सामग्री लीगत सैंपल के अनुकूल न होने से शिकायत कर्ता की सहमति पर सर्विलांस सैंपल लिया गया।


इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दुकानदार से पूछताछ में उक्त चॉकलेट पीडी ट्रेडर्स से क्रय करना बताए जाने पर व्होलसेलर को मौके पर बुलाकर पूछताछ करते हुए गोडाउन का निरीक्षण किया गया। पीडी ट्रेडर्स के मूल दुकान के 2 गोडाउन की जांच की गई। जिसमें से एक गोडाउन में एक्सपायरी माल कैडबरी गिफ्ट पैक ,बिस्कुट, विभिन्न प्रकार के मसाला पैकेट स्टोर पाये गये। जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए 3 माह में अनिवार्यता निपटारा सुनिश्चित करने के लिए एफएसएमएस प्लान एवं रिकॉल प्लान के अनुरूप कार्य करने की नसीहत दी। भंडारित एक्सपायरी उक्त सामग्री 3 दिवस में वापिस रिटर्न चालान की पावती अथवा स्वयं के व्यय पर नष्ट कर वीडियो फ़ोटो कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही पीडी ट्रेडर्स से कैडबरी डेरी मिल्क चॉकलेट फ्रूटनट एवं उत्सव पापड़ पंजाबी मसाला के लीगल सैंपल जांच हेतु लिए गये। सुधार हेतु सूचना पत्र एवं अवसर दिया है। रिपोर्ट एवं विवेचना के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.