समाचार,प्राथमिक,स्वास्थ्य केंद्र कानड़,में स्वास्थ्य मेला,आयोजित,आगर मालवा,22 अप्रैल,

0

समाचार,प्राथमिक,स्वास्थ्य केंद्र कानड़,में स्वास्थ्य मेला,आयोजित,आगर मालवा

कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस मालवीय के मार्गदर्शन मे आज शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानड़ में खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य मेला मुख्य आतिथ्य एवं सीएमएचओ डॉ एसएस मालवीय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मेले में विशेष अतिथि के रुप में सर्वश्री कन्हैया लाल परमार, गोकुल चौहान, केसर सिंह दरबार, योगेश शर्मा, दयाराम खजुरिया, मुकेश केलकर, हैप्पी जयसवाल,, श्रीमती तरूलता आदि मौजूद रहे।
शिविर में जिला चिकित्सालय आगर से जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजीव बरसेना, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता, जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर महेश कंडारिया, जिला मलेरिया अधिकारी प्रेमलता डाबी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ यशवंत नायक, बीईई भगवान सिंह डगवाल, बीपीएम तुषार हर्णे, बीसीएम विष्णु प्रसाद पंवार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मानसिंह चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक एमडी मेडिसिन डॉ गोपालकृष्ण, जनरल सर्जन डॉ. केके परमार, इएनटी डॉ. आर एल मालवीय, नेत्र सर्जन डॉ शशांक सक्सेना, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ के.के.सागरिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वि.वि.पाटीदार, ऑर्थोपेडिक डॉ. धीरेंद्र ठाकुर, दंत रोग डॉ. अमृत यादव, पैथोलॉजिस्ट डॉ.मनीष पंथ, मानसिक रोग डॉ.महेश निगवाल, आदि चिकित्सकों ने स्वास्थ्य मेले में सेवाएं दी। शिविर में ह््रदय रोग, कैंसर रोग, सर्जिकल स्त्री रोग, शिशु रोग, दंत रोग, क्षय रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, कुष्ठ रोग, मानसिक रोग, मधुमेह रोग आदि बीमारियों के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में आयुष्मान काड,र् डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाए गए एवं स्वास्थ्य मेले में स्वर्गीय कैलाश नारायण गर्ग की स्मृति में उनके पुत्र अभिषेक गर्ग के द्वारा जनहित में एक फ्रिज भी दान किया गया।कार्यक्रम का संचालन आरसी इरवार द्वारा किया गया।
फोटो क्रमांक- 05,06
क्रमांक/186/अप्रैल/2022

Leave A Reply

Your email address will not be published.