सिवान,मैहरवा,एक कदम मानवता, की अोर!
मां शारदा रिसर्च एंड डेवपमेंट टेंपल ट्रस्ट की तरफ से यास्मीन खातुन जी की आर्थिक स्थिति सुधारने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उनको सिलाई मशीन व्यवस्थित करवाया गया! जिससे कि वह अपनी आजीविका चला सके। यास्मीन जी की पारिवारिक तथा आर्थिक स्थिति दोनों ही बहुत अच्छी नही है। यास्मीन जी बिहार के सिवान जिले के मैहरवा की रहने वाली।
बिहार में स्थित संस्था के कार्यरत सदस्य बिक्की तिवारी तथा सुशील यादव हर संभव लोगो को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे है। यास्मीन खातुन जी संस्था मे कार्यरत सदस्य बिक्की तिवारी जी के संपर्क में आई और अपनी आर्थक, पारिवारिक एवं सामाजिक सारी परेशानीयों को संस्था के सामने व्यक्त किया। और बताया की आस पास में रहने वाले लोग उनसे कई बार उनको गलत मानसिकता के साथ देखते हैं और गलत शब्दो द्वारा सम्बोधित करके परेशांन करते है। ऐसे वक़्त मे संस्था के तमाम सदस्य उनके साथ खड़े होकर उनकी सारी समस्याओं का निवारण करने में भरपूर सहयोग कर रहें है!
यास्मीन खातुन की जब आर्थिक एवं पारिवारिक स्थिति का पता जब नैनीताल मैं रहने वाली मिस् ज्योति पांडे जी को पता चला जो पेशे से इटावा में सरकारी स्टाफ़ र्नस की पद पर कार्यरत हैं तो उन्होंने संस्था के माध्यम से यास्मीन खातुन जी को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीन देने के लिए एक कदम मानवता की ओर बढया! मिस ज्योति पांडे जी पहले भी कई बार इसी तरह से सामाजिक कार्य में आगे आई है!
संस्था के सभी लोग ज्योति जी का तहे दिल से शुक्रियादा करता है
सिवान,मैहरवा,एक कदम मानवता, की अोर!